20 से हड़ताल पर जायेंगे जमाडा कर्मी

धनबाद : लचर व्यवस्था व महीनों से बिना वेतन काम कर रहे जमाडा के असंतुष्ट कर्मियों ने सोमवार को 20 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोेषणा की. यह हड़ताल बिना किसी बैनर तले करने की तैयारी है. कर्मियों ने आज प्रबंध निदेशक कार्यालय को इस आशय की लिखित चेतावनी दी. अगर हड़ताल होती […]

धनबाद : लचर व्यवस्था व महीनों से बिना वेतन काम कर रहे जमाडा के असंतुष्ट कर्मियों ने सोमवार को 20 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोेषणा की. यह हड़ताल बिना किसी बैनर तले करने की तैयारी है. कर्मियों ने आज प्रबंध निदेशक कार्यालय को इस आशय की लिखित चेतावनी दी. अगर हड़ताल होती है तो धनबाद कोयलांचल का एक बड़ा हिस्सा पानी को तरस जायेगा.
साथ ही नक्शा पास करने सहित कई अन्य जरूरी कार्य ठप पड़ जायेंगे. कर्मियों का कहना है कि उनका 32-36 माह का वेतन बकाया है. इस कारण भुखमरी की स्थिति है. फिलहाल 3-4 माह से एक रुपया नहीं मिल रहा है. कर्मियों ने जमाडा के प्रभारी एमडी को जिम्मेदार ठहराया, जो लंबे समय से ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं. कहा कि पैसा नहीं होने से वे बच्चों की फीस नहीं भर पा रहे हैं. उनके बच्चों को स्कूल से निकाला जाने लगा है. इससे पहले भी पत्र देकर अपनी परेशानी प्रबंधन को बतायी थी, लेकिन कोई पहल नहीं हुई. कहा कि 16 जुलाई तक उनकी मांगें नहीं मानी गयी तो 20 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >