समन्वय के साथ काम करे पेयजल एवं बिजली विभाग

क्यूआरटी की बैठक में उपायुक्त ने दिया निर्देश धनबाद : उपायुक्त ए दोड्डे ने बिजली तथा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को समन्वय बना कर काम करने तथा जिले में पानी एवं बिजली की आपूर्ति निर्बाध रूप से करने को कहा है.शुक्रवार को समाहरणालय में बिजली, डीवीसी, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की क्यूआरटी के सभी पदाधिकारियों […]

क्यूआरटी की बैठक में उपायुक्त ने दिया निर्देश

धनबाद : उपायुक्त ए दोड्डे ने बिजली तथा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को समन्वय बना कर काम करने तथा जिले में पानी एवं बिजली की आपूर्ति निर्बाध रूप से करने को कहा है.शुक्रवार को समाहरणालय में बिजली, डीवीसी, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की क्यूआरटी के सभी पदाधिकारियों के साथ समन्वय बैठक में डीसी ने उक्त निर्देश दिया. बैठक में एसडीएम अनन्य मित्तल, डीआरडीए के निदेशक पीएन मिश्र के अलावा बिजली, डीवीसी एवं पेयजल विभाग के अभियंता मौजूद थे. बैठक में विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में विद्युत आपूर्ति में काफी सुधार हुआ है. डीवीसी के द्वारी भी विद्युत आपूर्ति में सुधार किया गया है. पेयजल विभाग के अभियंता ने बताया कि पेयजलापूर्ति भी लगभग सभी क्षेत्रों में सामान्य ढंग से चल रही है.
उपायुक्त ने कहा कि क्यूआरटी के सभी पदाधिकारी अपना-अपना काम मुस्तैदी से करें. आपस में समन्वय बनाये रखें. यदि कोई समस्या आये तो टीम के सदस्य तत्काल संबंधित स्थल पर जाकर समस्या का निराकरण करें. किसी भी सूरत में छोटे-मोटे फॉल्ट के कारण घंटों बिजली आपूर्ति बंद नहीं होनी चाहिए. रात में भी पेट्रोलिंग की व्यवस्था करें. संबंधित क्षेत्र के जेइ व अन्य कर्मियों से भी निरंतर बात करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >