बरवाअड्डा: नवविवाहिता ने प्रेमी की मदद से करायी पति की हत्या

बरवाअड्डा : थाना क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी सहदेव महतो के इकलौते पुत्र शिव शंकर साव (25) की गला रेत कर हत्या कर दी गयी. गुरुवार की दोपहर युवक की लाश को बरवाअड्डा पुलिस ने टुंडी थाना क्षेत्र के फूलझर गांव के समीप खेत से बरामद किया. मृतक के पिता ने इस संबंध में बरवाअड्डा थाना […]

बरवाअड्डा : थाना क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी सहदेव महतो के इकलौते पुत्र शिव शंकर साव (25) की गला रेत कर हत्या कर दी गयी. गुरुवार की दोपहर युवक की लाश को बरवाअड्डा पुलिस ने टुंडी थाना क्षेत्र के फूलझर गांव के समीप खेत से बरामद किया. मृतक के पिता ने इस संबंध में बरवाअड्डा थाना में अपनी बहू (मृतक की पत्नी) सुमन देवी पर हत्या कराने का आरोप लगाया है.
शिव शंकर और सुमन की शादी दो महीने पहले ही हुई थी. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. मृतक के परिजनों का आरोप है कि सुमन का शादी के पहले एक युवक से प्रेम प्रसंग था. उसने अपने प्रेमी की मदद से पति की हत्या करायी. पुलिस ने बुधवार को ही सुमन से पूछताछ की और फिर छोड़ दिया. इधर, हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बरवाअड्डा थाना का घेराव कर रहे लोगों पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया. दर्जन भर लोग घायल हो गये. इसे लेकर अलग से आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है.
दो जुलाई से लापता था पांच को मिली लाश
कल्याणपुर गांव निवासी सहदेव महतो के पुत्र शिव शंकर साव एक निजी कंपनी में माली का काम करता था. गत दो जुलाई को कंपनी की ओर से बरवाअड्डा स्थित एक रेस्टोरेंट में पार्टी थी. शिव शंकर भी पार्टी में शामिल हुआ था. फोन करने पर उसने पिता को बताया था कि एक घंटा में वापस लौट आयेगा. लेकिन रात में शिव शंकर घर नहीं लौटा और उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ बताने लगा. पिता ने इस संबंध में बरवाअड्डा थाना में बेटे की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >