धनबाद : जोरदार हुई आवाज, बन गया 25 से 30 फीट का गोफ, समा गया पूरा घर

मुगमा : धनबाद के मुगमा स्टेशन रोड स्थित इंदिरानगर में सोमवार की दोपहर लगभग एक बजे जोरदार आवाज के साथ एक कच्चे टाली के मकान में गोफ बन गया. गोफ में पूरा घर समा गया. साथ ही आसपास की जमीन में दरारें पड़ गईं. हालांकि इस घटना से किसी की हताहत होने की सूचना नहीं […]

मुगमा : धनबाद के मुगमा स्टेशन रोड स्थित इंदिरानगर में सोमवार की दोपहर लगभग एक बजे जोरदार आवाज के साथ एक कच्चे टाली के मकान में गोफ बन गया.
गोफ में पूरा घर समा गया. साथ ही आसपास की जमीन में दरारें पड़ गईं. हालांकि इस घटना से किसी की हताहत होने की सूचना नहीं है, क्योंकि घर मालिक एक वर्ष पहले ही घर छोड़ कर अनयत्र चला गया है. घटना से इंदिरा नगर में रहने वाले लोगों में दहशत व भय का माहौल है.
लोगों ने बताया कि सोमवार की दोपहर में अचानक जोरदार आवाज सुनकर सभी अपने घरों से निकल गये. लोगों ने देखा कि गांव के पूरब छोर में एक घर के अंदर दस फुट की दायरे में 25 से 30 फीट का गोफ बन गया.
लोगों ने कहा कि बराबर हो रही इस घटना के बावजूद भी न तो जिला प्रशासन व इसीएल अधिकारी और न ही किसी राजनीतिक दल के नेता-कार्यकर्ता इंदिरा नगर के लोगों की सुध लेने आये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >