बोले रघुवर, 2019 में देश और राज्य में फिर होगी भाजपा सरकार, इतिहास दोहराना है

धनबाद : धनबाद के निरसा में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लिया . यहां उन्होंने बीजेपी कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया. रघुवर दास के कार्यक्रम में शामिल होने से कार्यकर्ताओं में उत्साह था. इस मंच से रघुवर दास ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की. उन्होंने पीएम मोदी को […]

धनबाद : धनबाद के निरसा में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लिया . यहां उन्होंने बीजेपी कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया. रघुवर दास के कार्यक्रम में शामिल होने से कार्यकर्ताओं में उत्साह था. इस मंच से रघुवर दास ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की. उन्होंने पीएम मोदी को युग पुरुष और ग्लोबल लीडर बताते हुए कहा, वह कभी अपने लिये नहीं सोचते उनके लिए पद या कोई व्यक्ति अहम नहीं है सिर्फ देश अहम है.

इस मंच से रघुवर ने लोगों से अपील भी कर दी कि हमें भाजपा को एक बार फिर सत्ता में लाना है. 2019 में मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है. रघुवर दास ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि नया भारत और बेहतर झारखंड बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को लगन और मेहनत से काम करना होगा. सरकार के कामों को आम लोगों तक पहुंचाना होगा. इन कार्यों के दम पर ही मिशन 2019 में सफलता हासिल होगी.
रघुवर दास ने कार्यकर्ताओं की तारीफ करते हुए कहा कि हर समय कार्यकर्ता अथक परिश्रम करते हैं , उन्हें कोई लालच नहीं है. निस्वार्थ भाव से काम करते हैं. 2014 के इतिहास को दोहराना है. देश और राज्य में बहुमत की सरकार आयेगी. भाजपा की आत्मा कार्यकर्ताओं में वास करती है. हमारी ही पार्टी में एक कार्यकर्ता मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री बन सकता है. मैं भी एक समय बूथ पर काम करता था आज मुख्यमंत्री के पद पर हूं. क्या कभी सोचा था कि चाय बनाने वाला देश का प्रधानमंत्री बनेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >