झरिया: बकरी चोरी करके भाग रहे थे चोर, ग्रामीणों ने की जमकर ठुकाई

झरिया : बोकारो थर्मल से बकरी चोरी कर कार से ले जा रहे झरिया के तीन चोरों को ग्रामीणों ने गोविंदपुर डी पंचायत के बिरसा नगर के समीप बुधवार की दोपहर 12 बजे पकड़ लिया. तीनों की जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया. जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे बोकारो थर्मल थाना […]

झरिया : बोकारो थर्मल से बकरी चोरी कर कार से ले जा रहे झरिया के तीन चोरों को ग्रामीणों ने गोविंदपुर डी पंचायत के बिरसा नगर के समीप बुधवार की दोपहर 12 बजे पकड़ लिया. तीनों की जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया. जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे बोकारो थर्मल थाना के अनि बबन सिंह ने मारुति कार समेत तीनों चोरों को हिरासत में ले लिया. पूछताछ के दौरान चोरों ने बताया कि तीनों झरिया थाना की चौथाई कुल्ही के रहने वाले हैं. उनलोगों ने कहा कि पहली बार बकरी चोरी करने आये थे और पकड़े गये. तीनों ने अपना नाम मो बब्बन, रंजीत सिंह व रिंकू डोम बताया. बकरी मालिक रॉकी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है.

रॉकी की दिलेरी से पकड़े गये चोर : बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के गोविंदपुर डी पंचायत के बिरसा नगर निवासी रॉकी बेसिक स्कूल के समीप अपनी बकरियों को चरा रहा था. इसी दौरान एक सफेद मारुति कार (डब्ल्यूबी 02 के-6582) से तीन लोग आये और उसकी एक बकरी को कार की डिक्की में डाल दिया. यह देख रॉकी ने कार की स्टीयरिंग पकड़ ली. पकड़ा-पकड़ी के क्रम में चालक कार लेकर भागने लगा. इस दौरान आरोपियों ने कार में रॉकी की काफी पिटाई की, लेकिन उसने स्टीयरिंग नहीं छोड़ी और कार के साथ घिसटता हुआ शोर मचाने लगा. डाकघर के समीप उसने कार की स्टेयरिंग सड़क किनारे पेड़ की ओर घुमा दी. फलत: चालक को कार रोकनी पड़ी. शोर सुन कर बिरसा नगर के लोग आये और तीनों को कार से निकाल कर काफी पिटाई की. पिटाई से तीनों बुरी तरह जख्मी हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >