Dhanbad News: 11 अधिकारियों तथा 30 कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया

Dhanbad News: इसके अतिरिक्त वर्ष 2024-25 के दौरान कार्यालयीन प्रयोग में हिंदी में प्रशंसनीय कार्य करने वाले 11 अधिकारियों तथा 30 कर्मचारियों को भी मंडल रेल प्रबंधक द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया.

मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में सोमवार को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र ने मंडल के अधिकारियों व कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में हिंदी पखवाड़ा के दौरान आयोजित विभिन्न राजभाषा संबंधी प्रतियोगिताओं के लिए प्रथम, द्वितीय, तृतीय और प्रेरणा पुरस्कार प्रदान किया. इसके अतिरिक्त वर्ष 2024-25 के दौरान कार्यालयीन प्रयोग में हिंदी में प्रशंसनीय कार्य करने वाले 11 अधिकारियों तथा 30 कर्मचारियों को भी मंडल रेल प्रबंधक द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया. धनबाद मंडल में 15 से 26 सितंबर तक राजभाषा पखवाड़ा मनाया गया. इसके अंतर्गत अधिकारी राजभाषा क्विज प्रतियोगिता, कर्मचारियों के लिए हिंदी निबंध प्रतियोगिता, हिंदी टिप्पण और प्रारुप लेखन प्रतियोगिता, हिंदी वाक्य प्रतियोगिता तथा राजभाषा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. इन प्रतियोगिताओं में शामिल प्रतिभागियों में से 30 विजेता अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >