धनबाद, बोकारो और कतरास में अता की गई अलविदा जुम्मे की नमाज, मांगी अमन-चैन की दुआ

Alvida Jumma Namaz: धनबाद, बोकारो और कतरास में अलविदा जुम्मा की नमाज अकीदत के साथ अता की गई. मस्जिदों में उमड़ी भीड़ ने अमन-चैन और भाईचारे की दुआ मांगी. नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी, वहीं ईद की तैयारियों से बाजारों में रौनक बढ़ गई. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.

धनबाद से प्रतीक, कतरास से सुमन और बोकारो से मुकेश की रिपोर्ट

Alvida Jumma Namaz: रमजान के पाक महीने के आखिरी जुमा यानी अलविदा जुम्मा के मौके पर झारखंड के धनबाद, बोकारो और कतरास में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पूरे अकीदत और श्रद्धा के साथ नमाज अता की. सुबह से ही शहर की प्रमुख मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ देखने को मिली और हर तरफ इबादत का माहौल बना रहा.

मस्जिदों में गूंजे अमन-चैन के संदेश

नमाज के दौरान रोजेदारों ने देश और समाज में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए विशेष दुआएं मांगी. उलेमाओं ने अपने बयान में कहा कि रमजान का महीना इंसान को सब्र, संयम और नेक रास्ते पर चलने की सीख देता है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे समाज में आपसी प्रेम और भाईचारा बनाए रखें और जरूरतमंदों की मदद करें.

सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

अलविदा जुम्मा के मौके पर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. मस्जिदों के आसपास पुलिस बल की तैनाती की गई थी, ताकि नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके. प्रशासन की मुस्तैदी के कारण कहीं से भी किसी तरह की अव्यवस्था की खबर नहीं आई.

नमाज के बाद गले मिलकर दी मुबारकबाद

नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर अलविदा जुम्मा की मुबारकबाद दी. इस दौरान आपसी सौहार्द और भाईचारे की खूबसूरत झलक देखने को मिली. बच्चे, बुजुर्ग और युवा सभी इस खास मौके पर एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटते नजर आए.

ईद की तैयारियों से बाजारों में बढ़ी रौनक

अलविदा जुम्मा के साथ ही ईद की तैयारियां भी तेज हो गई हैं. बाजारों में खरीदारी को लेकर खासा उत्साह देखा गया. लोग नए कपड़े, मिठाइयां और जरूरी सामान खरीदते नजर आए. दुकानों पर भीड़ बढ़ने से पूरे शहर में त्योहार की रौनक साफ दिखाई दे रही है.

कतरास में भी अता की गई खास नमाज

कतरास कोयलांचल क्षेत्र में भी रमजान के आखिरी जुमा को लेकर खास उत्साह देखा गया. छाताबाद जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में नमाजियों ने अलविदा जुम्मा की नमाज अता की. यहां भी लोगों ने देश की तरक्की और शांति के लिए दुआएं मांगीं.

इसे भी पढ़ें: शनिवार सुबह 6:00 बजे से रांची में भारी वाहनों की नो इंट्री, ईद-सरहुल के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

गंगा-जमुनी तहजीब की झलक

कुल मिलाकर धनबाद, बोकारो और कतरास में अलविदा जुम्मा का पर्व शांति, सौहार्द और धार्मिक आस्था के माहौल में संपन्न हुआ. इस अवसर ने एक बार फिर क्षेत्र की गंगा-जमुनी तहजीब को मजबूत किया और लोगों के बीच एकता का संदेश दिया.

इसे भी पढ़ें: Eid Ul Fitr 2026: ईद के लिए सज गईं रांची की मस्जिदें, शनिवार सुबह 9.15 पढ़ी जाएगी नमाज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >