मधुपुर. अखिल विश्व गायत्री परिवार मधुपुर के द्वारा युग सृजन जन्म शताब्दी साधना वर्ष शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में राष्ट्र शौर्य समृद्धि पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकाला गया. कलश यात्रा जामा गांव से निकल कर विभिन्न गांवो का भ्रमण किया. कलश यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश लिए हुए व पुरुषों ने ध्वज लिए हुए थे. संध्या में अपने-अपने घरों में दीप लाकर यज्ञ स्थल पर दीपक लाते हुए दीपयज्ञ एवं संगीत प्रवचन का आयोजन किया जायेगा. गायत्री परिवार के सदस्यों ने बताया कि हवन-यज्ञ के साथ विभिन्न प्रकार के संस्कार कराये जायेगा. कार्यक्रम हर समाज, परिवार व व्यक्ति को सुखी समृद्ध बनाने, सद्बुद्धि की स्थापना व दुर्बुद्धि के नाश के लिए किया जा रहा है. इस यज्ञ में दीक्षा संस्कार, पुंसवन संस्कार, विद्यारंभ संस्कार, यज्ञोपवीत संस्कार आदि कराया जायेगा. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रामानुज कुमार, अजीत प्रसाद राय, कामदेव भैया, मिथिलेश राय, संतोष भैया, लवली कुमारी, सोनाक्षी कुमारी, सृष्टि कुमारी, प्रिया कुमारी, अजीत भैया, शिल्पी कुमारी, सोनू कुमारी आदि लगे हुए है.
पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ को लेकर निकाली कलश यात्रा
मधुपुर में युग सृजन जन्म शताब्दी साधना का आयोजन
