घर-घर गणना शुरू: किसी भी मकान के छूटने पर नहीं होगी लापरवाही: बीडीओ

कुसुमथर पंचायत से मकान गणना कार्य की शुरुआत, बीडीओ नीलम कुमारी ने दिए सख्त निर्देश

सोनारायठाढ़ी. प्रखंड क्षेत्र में मकान गणना कार्य की शुरुआत शनिवार से हो गयी है. इस अभियान की शुरुआत बीडीओ नीलम कुमारी की देखरेख में कुसुमथर पंचायत से की गयी. इस अवसर पर बीडीओ के साथ अन्य पदाधिकारी, पर्यवेक्षक और प्रगणक मौजूद रहे. सभी की उपस्थिति में औपचारिक रूप से मकान गणना कार्य का शुभारंभ किया गया. बीडीओ नीलम कुमारी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि मकान गणना कार्य में किसी भी प्रकार की त्रुटि नहीं होनी चाहिए. उन्होंने बताया कि पूरे प्रखंड क्षेत्र को 246 मकान सूचीकरण ब्लॉकों में विभाजित किया गया है. इस कार्य के लिए 23 पर्यवेक्षक और 137 प्रगणकों की नियुक्ति की गयी है. सभी कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि एक भी मकान की गणना छूटनी नहीं चाहिए और कार्य पूरी पारदर्शिता एवं सावधानी के साथ किया जाये. मौके पर पर्यवेक्षक सुशील कुमार झा, रोहित कुमार झा, दुबराज मुर्मू, कौशल कुमार राय सहित प्रगणक सोहराब अंसारी थे. सभी ने शनिवार से अपने-अपने क्षेत्रों में मकान गणना कार्य शुरू कर दिया है, जो अगले आदेश तक जारी रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

LAXMAN CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >