मधुपुर. शहर के गांधी चौक स्थित गायत्री प्रज्ञापीठ मंदिर साधना कक्ष में रविवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के आह्वान पर जिला उपसमन्वयक उमाकान्त राय की अध्यक्षता में अनुमंडल स्तरीय प्राणवान गायत्री परिवार सदस्यों की गोष्ठी आयोजित की गयी. गोष्ठी का शुभारंभ सूर्यदेव का स्मरण ध्यान करते हुए सामूहिक गुरु गायत्री मंत्र तथा वैदिक मंगलाचरण से किया गया. मौके पर श्री राय ने शांतिकुंज हरिद्वार के सतयुगी युग निर्माण संदेश को विस्तार से आत्मसात कराया. कहा कि परिवर्तन के इन महान क्षणों में अखिल विश्व गायत्री परिवार की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. कहा कि अखंड दीप एवं वंदनीया माता जी के जन्मशताब्दी वर्ष 1926- 2026 के आध्यात्मिक आयोजनों की देशव्यापी शृंखला में गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ-हवन, साधना, देवस्थापना, प्रखंड स्तर पर दीक्षितों की सूची, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति अभियान, नारी जागरण अभियान को प्रभावी बनाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गयी है. उपस्थित सदस्यों ने कार्य योजना सफल बनाने तथा जन-जन तक पहुंचाने का एक स्वर से सहर्ष संकल्प लिया. 30 मार्च 2025 रविवार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा सनातनी हिन्दू विक्रम नवसंवत्सर 2082 के शुभागमन पर गायत्री मंदिर में अभिनंदन समारोह आयोजित किया जायेगा. जिसमें यज्ञ-हवन, पूजन व प्रवचन का विशेष आयोजन होगा. मौके पर गायत्री मंदिर मुख्य प्रबंधक रामानुज कुमार, कामदेव भैया, मुरारी कर्ण, जयराम सिंह, नवीन कुमार, रहीश शर्मा, ममता जमुआर, प्रमोद मोहनका, पुष्पा कर्ण, गायत्री देवी, मुन्नी देवी आदि मौजूद थे. युग निर्माण संदेश को विस्तार से कराया आत्मसात
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
