Deoghar news : चोरी के मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार,भेजा जेल

जसीडीह आरपीएफ ने सोमवार की रात को स्टेशन परिसर से एक युवक को चोरी के मोबाइल के साथ रंगेहाथ पकड़ा. युवक कांवरिया के ड्रेस में था.

प्रतिनिधि, जसीडीह . जसीडीह आरपीएफ ने सोमवार की रात को स्टेशन परिसर से एक युवक को चोरी के मोबाइल के साथ रंगेहाथ पकड़ा. युवक कांवरिया के ड्रेस में था. पुलिस ने आरोपी पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला के जिदारु थाना क्षेत्र के कोटसिला गांव निवासी रोहित भुइया के पास से दो मोबाइल बरामद किया. इसके बाद बरामद मोबाइल व आरोपी को जीआरपी को सौंप दिया. घटना के संबंध में आरपीएफ एएसआइ कमलेश कुमार ने जीआरपी में आवेदन देकर आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी. जीआरपी ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. दर्ज मामले में कहा है कि सोमवार को श्रावणी मेला के दौरान स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ हो गयी थी. स्टेशन में चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए आरपीएफ कर्मी भीम कुमार व बिनोद कुमार के साथ सादे कपड़ों में तैनात थे. इसी दौरान प्लेटफार्म नंबर एक से ट्रेन नंबर 13156 मिथालांचल एक्सप्रेस ट्रेन खुलते ही देखा कि चलती ट्रेन से एक युवक कांवरिया के ड्रेस में संदिग्ध अवस्था में एस-5 बोगी से उतरा था, जो पुलिस को देखते ही भागने लगा, जिसे आरपीएफ कर्मी के साथ प्लेटफार्म पर पकड़ा. इसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाना ले गया.जहां आरोपी की तलाशी ली गयी तो उसके के पास से दो मोबाइल फोन बरामद हुआ. बरामद मोबाइल के बारे में पूछताछ की गयी तो आरोपी किसी प्रकार की जानकारी नहीं दे सका. इसके बाद आरोपी को जीआरपी को सौंप दिया. जीआरपी ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NISHIDH MALVIYA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >