Deoghar News : प्रेम संबंध की चर्चा से नाराज महिला रिश्तेदार ने रची साजिश, युवती से दुष्कर्म के बाद की गयी थी हत्या

रिखिया थाना क्षेत्र के रढ़िया स्थित चांदन नदी से बरामद अर्धनग्न युवती के शव मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. साथ ही तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है.

वरीय संवाददाता, देवघर : रिखिया थाना क्षेत्र के रढ़िया स्थित चांदन नदी से बरामद अर्धनग्न युवती के शव मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. जांच में सामने आया है कि यह कोई सामान्य हत्या नहीं, बल्कि प्रेम प्रसंग की कड़वाहट और पारिवारिक रिश्तों के टकराव से जुड़ी एक सुनियोजित साजिश थी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, प्रेम प्रसंग की चर्चा को लेकर नाराजगी में महिला रिश्तेदार ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर साजिश रची थी. इसके बाद युवती को बहलाकर नदी किनारे ले जाया गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दी गयी. बाद में शव को पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया गया और बाद में बालू में ढककर पहचान छिपाने का प्रयास किया गया. इस मामले की जानकारी सदर कुलदीप एसडीपीओ कुमार ने प्रेस वार्ता में दी. एसडीपीओ ने बताया कि 19 मई 2026 को रिखिया थाना अंतर्गत रढ़िया स्थित चांदन नदी में बालू से ढका हुआ एक अर्धनग्न महिला का शव बरामद हुआ था. मामले में रिखिया थाना कांड संख्या 66/26 बीएनएस की धारा 103(1), 238 एवं 3(5) के तहत अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. एसडीपीओ ने बताया कि एसपी के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने फॉरेनसिक, तकनीकी व मानवीय सूचना के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ायी. जांच में पता चला कि मृतका की एक महिला रिश्तेदार का एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग था. मृतका इस संबंध की चर्चा अन्य लोगों के सामने कर देती थी, जिससे महिला रिश्तेदार नाराज रहती थी. इसी कारण उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर युवती की हत्या की साजिश रची. पुलिस के अनुसार, 16 मई की संध्या महिला रिश्तेदार युवती को बहलाकर नदी की ओर ले गयी थी. वहां पहले से मौजूद श्रवण राउत ने युवती के साथ दुष्कर्म किया और बाद में तीनों आरोपितों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को नदी के बीच पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया गया था. अगले दिन शव पानी से ऊपर आ गया, तो 18 मई की रात आरोपितों ने शव को बालू से ढककर छिपाने का प्रयास किया. पुलिस ने इस मामले में श्रवण राउत, राहुल कुमार व रावडी देवी को गिरफ्तार किया. आरोपितों की निशानदेही पर शव को बालू में दबाने में प्रयुक्त कुदाल भी नदी किनारे झाड़ी से बरामद कर ली गयी है. छापेमारी दल में एसडीपीओ कुलदीप कुमार, रिखिया थाना प्रभारी प्रभात कुमार, एसआइ अनिल कुमार, मो शकील अहमद, नगर थाना के एसआइ सूरज कुमार, रिखिया थाना रिजर्व गार्ड व तकनीकी शाखा के कर्मी शामिल थे. हाइलाइट्स रिखिया थाना क्षेत्र की रढ़िया नदी से 19 मई को मिला था अर्धनग्न शव पुलिस ने फॉरेनसिक, तकनीकी व लोगों की सूचना के आधार पर तीन आरोपितों को किया गिरफ्तार महिला रिश्तेदार ही बहलाकर युवती को ले गयी थी नदी के किनारे दुष्कर्म के बाद तीनों ने मिलकर हत्या कर शव को फेंका था पानी भरे गड्ढे में शव ऊपर आने पर बालू से ढककर छिपाने का किया गया था प्रयास, कुदाल बरामद प्रेसवार्ता में देवघर एसडीपीओ ने दी मामले की जानकारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHISH KUNDAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >