देवीपुर: बट सावित्री पूजा को लेकर गांवों में दिखी श्रद्धा और आस्था

देवीपुर के केंदुआ, मनियारपुर, हुसैनाबाद में पूजा-अर्चना की

देवीपुर. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत केंदुआ, देवीपुर, मनियारपुर, हुसैनाबाद, भोजपुर सहित सैकड़ों गांवों में शनिवार को महिलाओं ने बट सावित्री पूजा श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न की. सुहागिन महिलाओं में पूजा को लेकर गहरी आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला. महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना के साथ निर्जला व्रत रखकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. सुबह से ही विभिन्न गांवों में बट वृक्ष के पास महिलाओं की भारी भीड़ जुटी रही. पारंपरिक परिधान और सोलह शृंगार में सजी-धजी महिलाओं ने पूजा की थाली में फल, फूल, धूप, दीप, रोली, अक्षत और मिठाई रखकर विधिपूर्वक वट वृक्ष की पूजा की. विभिन्न स्थानों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से पारंपरिक भजन भी गाये. पंडितों के मार्गदर्शन में महिलाओं ने वट वृक्ष की परिक्रमा की तथा पेड़ में रक्षा सूत्र बांधकर अपने पति की दीर्घायु की कामना की. इस दौरान महिलाओं ने सावित्री-सत्यवान की कथा भी सुनी. पूजा संपन्न होने के बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर व्रत की शुभकामनाएं दीं और बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SIVANDAN BARWAL

SIVANDAN BARWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >