बीडीओ ने डोर-टू-डोर जाकर जनगणना कार्य का लिया जायजा

सारवां: कल्होड़ गांव से शुरू हुई भारत जनगणना 2027 की तैयारी, बीडीओ ने घर-घर जाकर दिलाया सहयोग का संदेश

सारवां. चुनाव आयोग के निर्देश पर शनिवार को बीडीओ रजनीश कुमार द्वारा भारत की जनगणना 2027 के तहत कार्यों का शुभारंभ कुशमाहा पंचायत के कल्होड़ गांव से किया गया. इस दौरान उन्होंने प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों के साथ गांव की गलियों का भ्रमण कर नजरी नक्शा तैयार करने तथा मकानों के सीमांकन संबंधी कार्यों का निरीक्षण किया. बीडीओ रजनीश कुमार ने अपनी उपस्थिति में डोर-टू-डोर जाकर जनगणना कार्य की प्रक्रिया को देखा और संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए और सभी कर्मी पूरी सक्रियता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें. उन्होंने यह भी कहा कि कार्य के दौरान यदि किसी प्रकार की कठिनाई उत्पन्न होती है तो उसकी सूचना तत्काल प्रखंड कार्यालय को दें, ताकि समस्या का शीघ्र समाधान किया जा सके. वहीं, बीडीओ ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि जब भी जनगणना के लिए प्रगणक आपके दरवाजे पर आएं, तो उन्हें निसंकोच सहयोग करें, ताकि जनगणना का कार्य सही और सफल तरीके से पूरा किया जा सके. मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय कुमार देव, प्रशिक्षक सुनील कुमार झा सहित ग्रामीण रेनू सिंह, पप्पू सिंह, भोले शंकर सिंह, शंभू सिंह, खुशबू सिंह, मुकेश सिंह, पवन सिंह और मनोज सिंह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: LILANAND JHA

LILANAND JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >