Deoghar News : सीडी रेशियो सुधारें, किसानों व समूहों को प्राथमिकता से दें ऋण : डीसी

डीसी शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में डीएलसीसी, डीएलआरसी, आरसेटी सलाहकार समिति और पीएमइजीपी की समीक्षा बैठक हुई.

प्रमुख संवाददाता देवघर : डीसी शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में डीएलसीसी, डीएलआरसी, आरसेटी सलाहकार समिति और पीएमइजीपी की समीक्षा बैठक हुई. इसमें डीसी ने बैंकों के प्रदर्शन में सुधार लाने, सीडी रेशियो बढ़ाने और कृषि, शिक्षा व स्वरोजगार ऋण मामलों का समय पर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश अधिकारियों, एलडीएम और बैंक प्रतिनिधियों को दिया.

बैठक में कृषि ऋण, बैंकवार केसीसी, शिक्षा ऋण, जेएसएलपीएस समूहों के क्रेडिट लिंकेज, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, पीएमइजीपी, वार्षिक साख योजना, जनधन योजना, एनपीए खातों और बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट से जुड़े मामलों की समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने किसानों को लक्ष्य के अनुरूप ऋण उपलब्ध कराने और खराब प्रदर्शन करने वाले बैंकों को सुधार लाने का निर्देश दिया.

उन्होंने जेएसएलपीएस के सखी मंडलों और आरसेटी से प्रशिक्षित युवाओं के क्रेडिट लिंकेज को प्राथमिकता देने, नये उद्योगों और स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए कार्यशाला आयोजित करने तथा विभिन्न प्रखंडों में नयी बैंक शाखाओं के लिए प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया. बैठक में उद्योग महाप्रबंधक, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, निदेशक आरसेटी, डीपीएम जेएसएलपीएस, बैंकों के अधिकारी आदि उपस्थित थे.

हाइलाइट्स

-डीएलसीसी सहित कई समितियों की बैठक में डीसी ने दिये निर्देश

-बैंक शाखाओं के स्थल परिवर्तन में आमजनों की सुविधा का रखें ध्यान

-कृषि, शिक्षा और स्वरोजगार ऋण मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

-सखी मंडलों, स्टार्टअप और नयी बैंक शाखाओं पर विशेष फोकस रखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sanjeet Mandal

Sanjeet Mandal is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >