सारठ. सीएचसी सारठ में शनिवार को राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रज्ञा भगवती की उपस्थिति में जन जागरूकता रैली निकाली गयी. रैली के माध्यम से लोगों को डेंगू एवं अन्य वीबीडी (वेक्टर जनित रोग) से सुरक्षा, बचाव और रोकथाम की जानकारी दी गयी. इस दौरान बताया गया कि डेंगू बीमारी संक्रमित एडीज मच्छर के काटने से फैलती है. यह मच्छर एक सप्ताह से जमे हुए साफ पानी में पनपता है. लोगों को डेंगू से बचाव के लिए मच्छरदानी के अंदर सोने, सप्ताह में एक दिन “ड्राई डे” मनाने तथा आसपास पानी जमा नहीं होने देने की सलाह दी गयी. वक्ताओं ने कहा कि जागरूकता ही डेंगू से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है. अभियान कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने मिलकर डेंगू नियंत्रण के लिए शपथ भी ली. मौके पर बीपीएम शंकर शरण पंकज, एमटीएस अनिकेत तिवारी, एमपीडब्ल्यू हेमंत कुमार, अवधेश कुमार यादव, एलटी अमर ज्योति, एसटीएस दिवाकर तिवारी, नेत्र सहायक संजय कुमार दिवाकर, एएनएम रिंकू सिन्हा, सहिया साथी प्रीति सिन्हा, सहिया द्रोपदी देवी, सीता देवी, रूबी खातून सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे.
राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर सीएचसी सारठ में जागरूकता रैली आयोजित
सारठ सीएचसी में कार्यक्रम का किया गया आयोजन
