स्ट्रॉबेरी की खेती कृषकों के लिए आय बढ़ाने का बेहतर विकल्प

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

मधुपुर. प्रखंड क्षेत्र सिकीटिया पंचायत भवन में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता दिलीप कुमार मरांडी ने कहा कि जल छाजन विभाग द्वारा प्रखंड क्षेत्र के कई गांव में कृषकों को उनकी आय बढ़ोतरी किये जाने के उद्देश्य से कई कल्याणकारी योजना चलायी जा रही है, जिसमें किसान स्ट्राॅबेरी खेती, लिफ्ट एरिगेशन पटवन के माध्यम से सब्जी की खेती की जा रही है. वहीं, तरबूज खेती के लिए भी विभाग द्वारा किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है. इसके अलावा जल संचयन, जन भागीदारी, श्रमदान के महत्व को बताया गया. साथ ही जन सहभागिता शपथ ग्रहण ग्रामीणों के बीच कराया गया. मौके पर मुखिया मरियम टुडू, जिला तकनिकी विशेषज्ञ विशाल कुमार, स्वयं सेवी संस्था चेतना विकास, संवाद, जुड़ाव, ग्राम ज्योति आदि संस्था के सदस्य समेत पंचायत व रोजगार सेवक मौजूद थे. ——— प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >