Deoghar News सभी सदस्य अपने बूथों में कम से कम 50 सदस्य अवश्य बनायें : राज सिन्हा

भाजपा के सांगठनिक महापर्व पर मंगलवार को शहर के एक होटल में कार्यशाला का आयोजन किया गया. देवघर प्रभारी सह धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने कहा कि पार्टी का सदस्यता अभियान जोर-शोर से चल रहा है.

प्रमुख संवाददाता, देवघर : भाजपा के सांगठनिक महापर्व पर मंगलवार को शहर के एक होटल में कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सचिन रवानी ने की. सांगठनिक महापर्व को लेकर प्रदेश से नामित देवघर प्रभारी सह धनबाद के विधायक राज सिन्हा मुख्य रूप से मौजूद थे. कार्यशाला में प्रभारी श्री सिन्हा ने कहा कि पार्टी का सदस्यता अभियान जोर-शोर से चल रहा है. सभी सदस्य अपने-अपने बूथों पर कम से कम 50 सदस्य अवश्य बनायें और पार्टी को मजबूत करें. उन्होंने कहा कि मंडल से लेकर जिला, प्रदेश व केंद्र में सांगठनिक कार्य चल रहा है, इसलिए आप सभी हर बूथ पर सदस्य अवश्य बनायें. प्रभारी ने कहा कि 50 सदस्य हर बूथ पर बनायें. सदस्य बनते ही मंडल अध्यक्ष की भी प्रक्रिया पूरी होगी. उन्होंने कहा कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है. पार्टी को बड़ा बनाने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भागीदारी है. मंचासीन अतिथियों में कार्यक्रम के सहसंयोजक दिवाकर गुप्ता, रीता चौरसिया, विशाखा सिंह, गौरी शंकर शर्मा, नवल राय, अधीर चंद्र भैया, संतोष उपाध्याय मौजूद थे. जिलाध्यक्ष सचिन रवानी ने विधायक सह जिला संयोजक राज सिंह का स्वागत अंग वस्त्र देकर किया. कार्यक्रम में रवींद्र नाथ तिवारी, राजीव सिंह, सचिन सुल्तानिया, विनय चंद्रवंशी, प्रज्ञा झा, विजया सिंह, बलराम पोद्दार, धनंजय तिवारी, अमृत मिश्रा, भूषण सोनी, उमाशंकर प्रजापति, धनंजय खवाड़े, पंकज सिंह भदोरिया, रवि रवानी, राजेश मंडल, मिथिलेश सिन्हा, महेंद्र भोक्ता, संजय राय, गौतम राय, रूपा केसरी, जूनियर बाबूलाल मरांडी, आशीष दुबे, संतोष मुर्मू, सौरभ यादव, विष्णु रावत, अशोक यादव, ईश्वर राय, मनोज मंडल, मिथिलेश माधव, दिलीप यादव, संजय गुप्ता, जय मिश्रा सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे. हाइलाइट्स देवघर में भाजपा के सांगठनिक महापर्व पर कार्यशाला में पहुंचे प्रभारी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >