सहायक अध्यापक का हृदयगति रुकने से निधन

पुष्पकांत वर्ष 2005 से उत्क्रमित मध्य विद्यालय भिरखीबाद में कार्यरत थे

मधुपुर. प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय भिरखीबाद के सहायक अध्यापक पुष्पकांत चौधरी (57) का असामयिक निधन हृदयगति रुकने से हो गयी. बताया जाता है कि विद्यालय से लौटने के बाद वह बावनबीघा मोहल्ला में ट्यूशन पढ़ाने निकले थे, वहीं उन्हें हृदयाघात हुआ. आनन फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तबतक उनकी मौत हो चुकी थी. जांच के बाद चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुष्पकांत वर्ष 2005 से उत्क्रमित मध्य विद्यालय भिरखीबाद में कार्यरत थे. वे पूर्व में पारा शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके थे. पारा शिक्षकों के हक अधिकार दिलाने के लिए वह आजीवन संघर्षरत रहे. वे मूलरूप से बोकारो के दुग्धा के रहनेवाले थे. वे अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गये है. उनके निधन की खबर सुनते ही सहायक अध्यापक मित्र राजेश तिवारी, सतीश शर्मा, पप्पू सिंह, अक्षय कुमार मिश्रा, पप्पू यादव, विनोद यादव, शमशेर आलम आदि ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया है. मृतक सहायक अध्यापक का शव लेकर परिजन बोकारो रवाना हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >