महिला कॉलेज में मना अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

मधुपुर के राजाभिट्टा गांव स्थित महिला कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन

मधुपुर. प्रखंड क्षेत्र के राजाभिट्टा गांव स्थित महिला कॉलेज में शनिवार को प्राचार्य डॉ. भारत प्रसाद के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत औपचारिक स्वागत और दीप प्रज्वलन से हुई. इसके बाद प्राचार्य डॉ. भारत प्रसाद ने महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और समाज में महिलाओं की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए. उन्होंने कहा, महिला शिक्षा समाज की रीढ़ है. जब महिलाएं शिक्षित और जागरूक होंगी, तो वे अपने अधिकारों के प्रति सचेत रहकर समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगी. हमें महिलाओं को हर क्षेत्र में समान अवसर प्रदान करने के लिए लगातार प्रयासरत रहना चाहिए. उन्होंने शिक्षकों को महिलाओं के उत्थान के लिए जागरूकता फैलाने और शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने की प्रेरणा दी. कार्यक्रम में महिला अधिकारों, सुरक्षा और सामाजिक उत्थान पर चर्चा की गई. उपस्थित शिक्षकों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और महिलाओं की प्रगति के लिए शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया. धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >