शिक्षित महिला परिवार, समाज और देश के विकास में अहम : बीडीओ

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को किया गया जागरुक

मधुपुर. प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित कृषि सभागार में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बाल विकास परियोजना कार्यालय व चेतना विकास के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख पदमनी देवी, बीडीओ अजय कुमार दास व सीडीपीओ नीतू कुमारी ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया. वहीं, नगमा प्रवीण ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला. कार्यक्रम में बीडीओ ने किशोरियों को शपथ दिलायी. साथ ही बच्चियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया. उन्होंने संदेश दिया कि महिलाएं आगे बढ़ें, अपने अधिकारों को पहचानें अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं, शिक्षित होकर सफलता प्राप्त करें और बाल विवाह जैसी कुप्रथा पर रोक लगाये. वहीं, बीडीओ ने कहा कि सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही है. उन्होंने सावित्रीबाई फुले योजना का जिक्र करते हुए बताया कि इसके तहत किशोरियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है. इसके अलावा मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जा रही है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दे सकें. सीडीपीओ ने कहा कि जब तक महिलाएं जागरूक और सशक्त नहीं होंगी, एक मजबूत समाज का निर्माण संभव नहीं है. उन्होंने महिलाओं को शिक्षित होने पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षित महिला समाज के विकास में अहम भूमिका निभाती है. इस अवसर पर पर्यवेक्षिका अगनी बेक, प्रियंका कुमारी, सालंती हेंब्रम, नेवेदिता नटराजन, चेतना विकास की संपी मंडल, किरण कुमारी, साक्षी, सीमा, सोनी, नगमा परवीन, सारिका, मगदलनी मुर्मू समेत आंगनबाड़ी सेविका, महिलाएं व किशोरियां मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >