मधुपुर. पाथरोल काली मंदिर में दीपावली को लेकर सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. मां के दर्शन व पूजा अर्चना के लिए सुबह से महिला- पुरुषों का तांता लगा रहा. माता के दर्शन के लिए बिहार, बंगाल व झारखंड के अलग-अलग जिलों से आये श्रद्धालुओं ने माता की पूजा अर्चना की. श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ण होती है वे मां के दरबार में बकरे की बलि देते है. सुबह से ही लोगों ने मां के दर्शन व पूजन के लिए लोग माता के दरबार में दीप अर्पित किया. क्षेत्र के सैकड़ों महिलाओें ने माता के दरबार में दीप दान किया. दीपावली को माता की विशेष पूजा-अर्चना की गयी, जिसके लिए मधुपुर समेत आसपास के इलाके के सैकड़ों लोग माता के दर्शन के लिए पहुंचे. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किया गया था. पाथरोल के विभिन्न चौक-चौरोहे पर बेरिकेडिंग के माध्यम से भीड़ को नियंत्रित किया गया. ताकि श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो. वहीं, पूजा समिति के द्वारा भजन संध्या कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
