एसपीएल में लक्ष्मी ज्वेलर्स की टीम बनी चैंपियन

सारवां के प्लस टू उच्च विद्यालय मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित

सारवां. प्रखंड के प्लस टू उच्च विद्यालय मैदान में सारवां प्रीमियर लीग (एसपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले का आयोजन किया गया. टूर्नामेंट का उद्घाटन पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने किया. फाइनल मुकाबला सूरज सर्जिकल टीम और लक्ष्मी ज्वेलर्स सारवां टीम के बीच खेला गया. टॉस जीतकर सूरज सर्जिकल टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 121 रन बनाये. जवाब में लक्ष्मी ज्वेलर्स टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11.1 ओवर में 125 रन बनाकर मैच जीत लिया और एसपीएल कप पर कब्जा जमाया. मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चिंटू कुमार को मैन ऑफ द मैच, सफाउल कुमार को बेस्ट गेंदबाज, अमित कुमार को बेस्ट बल्लेबाज तथा अभिषेक कुमार को मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया गया. इस अवसर पर अतिथि बादल पत्रलेख के साथ बिशनपुर गढ़ के राजेश कुमार सिंह द्वारा विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया. इस अवसर पर बादल पत्रलेख ने कहा कि खिलाड़ी खेल भावना और लगन के साथ खेलते हुए अपने क्षेत्र का नाम रोशन कर सकते हैं. उन्होंने खिलाड़ियों के अनुशासन और खेल भावना की सराहना की तथा युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया. टूर्नामेंट में कुल छह टीमों ने भाग लिया. मौके पर समाजसेवी राजेश कुमार सिंह, खिलाड़ी सूरज कुमार, सुभाष वर्मा, गुरुदेव सिंह, विवेक राउत, कुणाल ठाकुर, रोशन कुमार, अमन दुबे, निरंजन कुमार आशीष, विकास, चिंटू, अमन, रितेश, दिवाकर वर्मा, चंदन यादव, गोलू पोदार, छोटू झा समेत बड़ी संख्या में प्रेमी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By LILANAND JHA

LILANAND JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >