सारठ बाजार. थाना क्षेत्र अंतर्गत बगड़बरा पंचायत के नगड़ो गांव में शुक्रवार को एक कुआं में महिला का शव मिला. पुलिस ने कुएं से शव को निकाला. शव की पहचान नगड़ो गांव के अमर सिंह की 38 वर्षीय पत्नी सीमा देवी के रूप में हुई. इधर, कुआं में महिला का शव सुन कर ग्रामीण जमा हो गये. वहीं, घटना की सूचना पाकर सारठ थाना एएसआई अरबिंद सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से शव को कुएं से बाहर निकलवाया. परिजनों ने बताया कि मृतक महिला के पति अमर सिंह 15 दिन पहले बाहर काम करने गया था. महिला अपने 10 वर्ष का लकड़ा और एक छोटी लड़की के साथ घर में रहती थी. महिला की मौत से बच्चों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को महिला के शव कुआं में तैरता हुआ देखा. इसकी सूचना पाकर मृतक महिला के भाई निरसा निवासी दयानंद विशाल समेत अन्य मायके के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. सारठ थाने की पुलिस से शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने की अपील की है. इसके बाद पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को परिजनों को सौंप दिया. परिजनों ने महिला का अंतिम संस्कार कर दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
