वरीय संवाददाता, देवघर . जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के के तपोवन ढ़ाकोडीह गांव से एक 24 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थिति में पुलिस ने बरामद किया है. मृतका के मायके वालों ने चार्जर केबल से उसकी गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. जानकारी के मुताबिक मृतका का नाम यशोदा देवी पति अजीत कुमार पोद्दार है. मृतका के शव के पास से पुलिस ने मोबाइल के चार्जर का केबल भी बरामद किया. कुंडा थाने की पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया है. मृतका के भाई सारठ थाना क्षेत्र के ढोढोडूमर गांव निवासी कन्हैया पोद्दार ने का आरोप है कि उसकी बहन की हत्या पति अजीत पोद्दार और उसकी सास बबीता देवी ने गला दबाकर की है. कन्हैया ने बताया कि बहन के ससुराल के एक पड़ोसी ने फोन पर उन्हें सूचना दी की उसकी बहन की मौत हो गयी. सूचना मिलते ही बहन के ससुराल पहुंचा तो देखा कि यशोदा जमीन पर मृत पड़ी थी. उसके गर्दन और पैर में काला दाग के निशान पाये गये. बताया कि उसकी बहन की हत्या मोबाइल के चार्जर केबल से पैर बांध कर और दुपट्टा से गले दबाकर की गयी है. घटना के बाद से ससुराल वाले फरार बताये जाते हैं. समाचार लिखे जाने तक कुंडा थाने की पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है. ॰मृतका का मायका सारठ थाना क्षेत्र के ढोढोडूमर गांव में है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
