देवघर : इंस्टाग्राम पर ऑनलाइन सामान खरीदने के नाम पर नगर थाना क्षेत्र की एक महिला से 2700 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. महिला सेठ सूरजमल जालान रोड की रहने वाली बतायी गयी है. मामले को लेकर महिला ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज करायी है.
दो बार में किया भुगतान
शिकायत के अनुसार, महिला ने इंस्टाग्राम पर सामान का ऑफर देखा और उसे ऑर्डर कर दिया. इसके बाद वह उक्त प्रचारक के झांसे में आ गयी. महिला ने दो बार में कुल 2700 रुपये का भुगतान कर दिया.
और पैसे मांगे तो हुआ शक
भुगतान करने के बाद जब महिला से और पैसे की मांग की जाने लगी, तो उसे ठगी का अहसास हुआ. इसके बाद महिला ने देवघर साइबर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज करायी.
पुलिस कर रही जांच
शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है.
