Deoghar News : संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

नगर थाना क्षेत्र में नंदन पहाड़ के समीप नंदी नगर मुहल्ले से पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया है. मृतका की पहचान गीता देवी (26 वर्ष) के रूप में हुई है.

वरीय संवाददाता, देवघर : नगर थाना क्षेत्र में नंदन पहाड़ के समीप नंदी नगर मुहल्ले से पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया है. मृतका की पहचान गीता देवी (26 वर्ष) के रूप में हुई है. वह मूल रूप से बंपास टाउन खोरादह इलाके की रहने वाली थी और फिलहाल किराये के कमरे में नंदी नगर मुहल्ले में रह रही थी. वहां कोई लड़का अक्सर उसके कमरे में आता-जाता था, जो मास्क से चेहरा ढका रखता था. पड़ोस के लोग कभी उक्त युवक का चेहरा नहीं देखे हैं. महिला ने कमरे में पंखे के सहारे रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगायी है. हालांकि युवक मौके पर से फरार मिला. घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. महिला का शव बरामद कर सदर अस्पताल लाकर शव गृह में रखवा दिया गया है. मंगलवार को पुलिस शव का पोस्टमार्टम करायेगी. जांच में पुलिस को पता चला है कि उसका पहले पति बंपास टाउन खोरादह निवासी सरोज कुमार दास से तलाक हो गया था या प्रक्रिया चल रही थी. गीता कुछ महीने से नंदी नगर मुहल्ले में रह रही थी. पुलिस मामले की जांच में जुटी है कि यह आत्महत्या का मामला है या फिर हत्या का. समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है. हाइलाइट्स -नंदन पहाड़ के समीप नंदी नगर मुहल्ले की घटना

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHISH KUNDAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >