देवघर : बिहार के समस्तीपुर निवासी राकेश कुमार के व्हाट्सएप को हैक कर उसके एकाउंट से पांच हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली गयी. राकेश देवघर के करनीबाग प्रभाती के समीप कपड़े की दुकान चलाते हैं. बताया जाता है कि व्हाट्सएप हैक होने के बाद उनके साथ ठगी की घटना हुई. रुपये की निकासी होने की जानकारी मिलने पर राकेश मामले की शिकायत लेकर देवघर साइबर थाना पहुंचे. उन्होंने साइबर थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी.
शिकायत के बाद साइबर थाना पुलिस ने शुरू की जांच
शिकायत मिलने के बाद साइबर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
