Deoghar News : 15 अगस्त तक चालू हो जायेगा देवघर स्टेशन का वाशिंग पिट

पूर्व रेलवे के एजीएम सुमित सरकार ने मंगलवार को देवघर स्टेशन और निर्माणाधीन देवघर-रोहिणी बाइपास रेललाइन का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने देवघर स्टेशन में चल रहे निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिये. निर्माणाधीन वाशिंग पिट 15 अगस्त तक चालू करने के निर्देश दिया.

संवाददाता, देवघर : पूर्व रेलवे के एजीएम सुमित सरकार ने मंगलवार को देवघर स्टेशन और निर्माणाधीन देवघर-रोहिणी बाइपास रेललाइन का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने देवघर स्टेशन में चल रहे निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिये. निर्माणाधीन वाशिंग पिट 15 अगस्त तक चालू करने के निर्देश दिया. इसके अलावा इस्टेवलिंग लाइन, साइडिंग और यार्ड का काम भी पूरा करने के लिए 15 अगस्त तक समय दिया है. वहीं देवघर स्टेशन पर अमृत योजना के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण कर जल्द से जल्द पूरा करने को कहा. इसके अंतर्गत जून माह तक पुराने सभी शेड बदलकर नये शेड लगाने तथा प्लेटफाॅर्म पर टाइल्स लगाने को कहा. साथ ही यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर स्टेशन व परिसर में साफ-सफाई, पानी की व्यवस्था, बिजली, स्टेशन पर संचालित कैंटिन व यात्रियों को बैठने की व्यवस्था का निरीक्षण किया. वहीं विभागीय पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये. इसके बाद देवघर- रोहिणी निर्माणाधीन बाइपास रेलवे लाइन का निरीक्षण कर कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिये. मौके पर एडीआरएम प्रवीण कुमार प्रेम, सीनियर डीएमइ अविनाश प्रकाश, सीनियर डीसीएम महेश कुमार सिल्वा, सीनियन डीएन टू बंदना सिंह, स्टेशन प्रबंधक विभूति कुमार समेत अन्य रेल कर्मी थे. हाइलाट्स रेलवे एजीएम ने देवघर रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >