ग्रामीणों ने नशे से दूर रहने का लिया संकल्प

आसनबनी पंचायत सचिवालय में नशा मुक्ति जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित

चितरा. समाज को नशामुक्त बनाने तथा युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के उद्देश्य से क्षेत्र के आसनबनी पंचायत सचिवालय में नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में ग्रामीणों, युवाओं, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं तथा पंचायत प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नशे से दूर रहने का संकल्प लिया. वहीं, समाजसेवी अमित आनंद ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नुकसान नहीं पहुंचाता, बल्कि इसका दुष्प्रभाव पूरे परिवार और समाज पर पड़ता है. उन्होंने कहा कि शराब, तंबाकू, गुटखा के सेवन से लोगों की आर्थिक स्थिति कमजोर होती है. वहीं, उन्होंने उपस्थित लोगों से स्वयं नशे से दूर रहने और अन्य लोगों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने की अपील की. कार्यक्रम में मौजूद स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भी नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया. महिलाओं ने कहा कि नशे का सबसे अधिक दुष्प्रभाव परिवारों पर पड़ता है, इसलिए समाज में जागरूकता फैलाने और नशे के खिलाफ जनचेतना अभियान चलाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी. उन्होंने गांव-गांव जाकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराने का भरोसा दिलाया. इस दौरान उपस्थित सभी लोगों को नशा नहीं करने तथा दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलायी गयी सभी ने एकजुट होकर नशामुक्त पंचायत और स्वस्थ समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया. मौके पर पंचायत सचिव संजीत दास, मुखिया प्रतिनिधि हेमलाल किस्कू, जेएसएलपीएस की जीसीआरपी सुभद्रा दत्त, किशोर किस्कू, विशाल राय, जयदेव मंडल आदि मौजूद थे. — नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, दिलायी गयी शपथ आसनबनी पंचायत सचिवालय में नशा मुक्ति जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay kumar rana

2005 से प्रभात खबर में काम कर रहे हैं. सभी प्रकार का खबरों में रुचि है. खासकर विकासात्मक मुद्दों जिससे लोगों को अधिक से अधिक लाभ पहुंच सके. ऐसी पत्रकारिता को पसंद करते हैं. इसीलिए लगातार इस दिशा में ही अपनी रिपोर्टिंग करते रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >