छह माह से जलमीनार खराब, पेयजल के लिए लोग परेशान

देवीपुर की भोजपुर पंचायत के भोजपुर गांव में चौदहवीं वित्त से बनी है जलमीनार

देवीपुर. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भोजपुर पंचायत के भोजपुर गांव में चौदहवीं वित्त से बनी जलमीनार गत छह महीनों से खराब पड़ी है. चापाकल की मरम्मत नहीं कराये जाने से इसका लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है. खराब पड़ी जलमीनार से हो रही परेशानी के बाद लगभग दर्जनों घरों में पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है. लोगों की मानें तो महिलायें आधा किलोमीटर दूर से पानी लाने पर विवश है. जबकि भीषण गर्मी आना अभी बाकी है. विदित हो कि प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अजय नदी का जलस्तर भी लगातार नीचे जा रहा है. पहले बरसात ही नहीं बल्कि आम दिनों में भी इसमें पानी की कमी नहीं रहती थी. ग्रामीणों ने मानें तो अब बारिश के दिनों में भी पानी का जलस्तर नहीं बढ़ पाता है. अजय नदी के किनारे बसे दर्जनों गांव भोजपुर, खड़कुंआ, पथलचपटी, शंकरपुर, तिलजोरी, रामुडीह आदि गांवों का जल स्तर भी लगातार नीचे गिर रहा है. लोगों की मानें तो अजय नदी से बालू का दोहन होने से जलस्तर पर काफी प्रभाव पड़ा है एवं इसके दोहन से ही जलस्तर नीचे चला गया है जिससे आम जन काफी प्रभावित हुए हैं. देवीपुर में आधा किलोमीटर दूर से ग्रामीण पानी लाने को मजबूर

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >