ग्राम पंडुवा में श्रीश्री 1008 विष्णु महायज्ञ को लेकर कमेटी गठित

चितरा के ग्राम पंडुवा में ग्रामीणों ने की बैठक

चितरा. प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंडुवा में प्रस्तावित श्रीश्री 1008 विष्णु महायज्ञ के आयोजन को लेकर गुरुवार को बैठक हुई. इस दौरान सर्वसम्मति से महायज्ञ आयोजन समिति का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से युगल किशोर राय को आयोजन समिति का अध्यक्ष, मनोज राय को सचिव, मदन मोहन राय को कोषाध्यक्ष तथा अभिषेक कुमार राय को मीडिया प्रभारी के रूप में चयन किया गया. साथ ही महायज्ञ के मुख्य यजमान के रूप में सुख सागर प्रसाद राय तथा संस्थापक के रूप में अरविंद राय के नाम पर उपस्थित सदस्यों ने सहमति प्रदान की. साथ ही बैठक में उपस्थित श्रद्धालुओं ने महायज्ञ को भव्य, शांतिपूर्ण एवं धार्मिक परंपराओं के अनुरूप संपन्न कराने का संकल्प लिया. आयोजन की रूपरेखा, व्यवस्था, सहयोग और जिम्मेदारियों को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया. उपस्थित लोगों ने तन-मन-धन से सहयोग करने की बात कही. अंत में आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने व महायज्ञ को सफल बनाने की अपील की. मौके पर जोहर राय, रुद्र नारायण राय, सुखदेव राय, शंकर राय, यामिनी भूषण राय, विजय राय, नवल राय, केशव राय, परेश राय, दिलीप राय, लक्ष्मण राय आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjay kumar rana

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >