कर्मयोगी अभियान के तहत बनी कमेटी के चयन में मनमानी का आरोप

सारवां : ग्रामीणों ने की बीडीओ जांच कराने की मांग

सारवां. प्रखंड क्षेत्र के आदिवासी बहुल पत्थरलेड़ा गांव के ग्रामीणों ने कर्मयोगी अभियान के तहत बनी कमेटी के चयन में मनमानी का आरोप लगाया है. वहीं, बीडीओ को आवेदन में जिक्र किया है कि आदिवासी कर्मयोगी अभियान के लिए गठित कमेटी के लिए पत्थरलेड़ा में ग्राम सभा नहीं कर मुखिया व पंचायत सेवक के द्वारा अपने स्तर से अध्यक्ष, सचिव व सदस्यों का चयन कर लिया गया, जिसकी जानकारी किसी को नहीं दी गयी. उनलोगों के द्वारा आंगनबाड़ी सेविका को प्रभारी बनाया गया. इससे ग्रामीणों ने असहमति जाहिर की है. साथ ही अध्यक्ष एवं सचिव का चयन करने की मांग ग्रामीणों ने बीडीओ से की है. इसपर बीडीओ रजनीश कुमार ने कहा कि पंचायत सचिव को निर्देश दिया गया है. अपने स्तर से जांच कर, इसकी जानकारी प्रखंड कार्यालय को रिपोर्ट करें. मौके पर कैलाश हांसदा, हीरो हेंब्रम, मार्जन हांसदा, मामन किस्कू, जीतलाल मुर्मू, सिकंदर किस्कू, भूषण किस्कू, मीणा मुर्मू, पुरण हेंब्रम, सुनीता हेंब्रम, धनेश्वर हांसदा, टुनटुन किस्कू, कालेश्वर टुडू, रामदयाल हंसदा, वीरेंद्र हेंब्रम, सुभाष हेंब्रम, सुनीता हेंब्रम, पूरन हेंब्रम समेत दर्जनों ग्रामीणों का हस्ताक्षर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By LILANAND JHA

LILANAND JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >