करौं में 13 किसान के बीच 260 मधुमक्खी भरा बॉक्स वितरित

करौं प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना कृषक पाठशाला में झारखंड कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के तत्वावधान में आयोजित

करौं. प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना कृषक पाठशाला में झारखंड कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण शिविर सोमवार को मधु छत्ता व मधु निष्कासन यंत्र वितरित किया गया. शिविर में प्रखंड की विभिन्न पंचायत से आये 13 किसानों के बीच मधुमक्खी पालन के लिए 260 बॉक्स दिया गया, जिसमें स्टैंड हनी, स्टीकर, हथौड़ी, परफ्यूम आदि शामिल है. वहीं, प्रशिक्षक अनिल कुमार सिंह ने मधुमक्खी पालन के तरीके के साथ इसके रखरखाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी. बताया जाता है कि प्रशिक्षण वित्तीय वर्ष 24 /25 उद्यान विकास योजना के अंतर्गत करौं प्रखंड के किसानों को दिया गया. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि मंटु मंडल, सीताराम मरांडी, कामाख्या इंटरप्राइजेज के सत्यम कुमार चौधरी, अनिल कुमार सिंह, हिमांशु शेखर चौधरी, उद्यान मित्र रमेश कुमार सिंह, बलराम चौधरी, जीवेश कुमार, किसान गीता सोरेन, अनीता सोरेन, भारत कुमार राय, सूरजमुनी देवी, सुधीर दास, प्रमिला देवी, मुकुंद कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >