बाबा मंदिर से लौट रहा वाहन पलटा, पांच कांवरिया घायल

देवघर से लौटर रहा कोडरमा के कांवरियाें से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पांच लोग घायल हो गये.

प्रतिनिधि, जसीडीह. जसीडीह थाना क्षेत्र के दिघरिया गांव में बुधवार की अहले सुबह कांवरियाें से भरा वाहन (जेएच 02बीडी 8033) अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में वाहन सवार कोडरमा जिला अंतर्गत जयनगर थाना क्षेत्र के दरवा देवी, पिंकी देवी, रीता देवी, पिंटू कुमार व अनिल मोदी गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस से घायलों को सदर अस्पताल भेजा. जानकारी के अनुसार, सभी बाबा मंदिर व बासुकिनाथ मंदिर से पूजा-अर्चना कर कोडरमा लौट रहे थे. उक्त स्थान पर सामने से आ रहे ट्रक से वाहन चालक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. इधर, घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसआइ मोबिन खान सहित पुलिस जवान पहुंचे व दुर्घटनाग्रस्त वाहन जब्त कर थाना ले गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >