कोलियरी में धूमधाम से मनायी गयी रामनवमी

कोलियरी क्षेत्र में धूमधाम से की गई वीर बजरंगबली की पूजा अर्चना

चितरा. चितरा कोलियरी प्रक्षेत्र में रामनवमी के अवसर पर काफी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ बजरंगबली की पूजा अर्चना की. इससे क्षेत्र का वातावरण भगवान श्री राम के रंग में रंग गया. इस दौरान चितरा के आंबेडकर चौक स्थित सीता राम सह हनुमान मंदिर, दुखिया बाबा मंदिर प्रांगण स्थित राम दरबार व बजरंगबली मंदिर, भवानीपुर व हाटतल्ला स्थित हनुमान मंदिर, गांधी चौक के बगल स्थित हनुमान मंदिर समेत सैकड़ों घरों व मंदिरों में वीर बजरंगबली की पूजा अर्चना कर मंगल कामना की. इसके अलावा बरमरिया, दूधिचुंआ, सहरजोरी, धमना, चिकनिया, तिलैया, जमुआ, ताराबाद समेत अन्य गांवों में स्थित भगवान बजरंगबली की विधिवत पूजा अर्चना की गयी. इसके अलावा श्रद्धालुओं ने घरों में पूजा कर ध्वजारोहण किया.

रामनवमी पर निकाली गयी भव्य जुलूस:

रामनवमी के शुभ अवसर पर चितरा के आंबेडकर चौक स्थित सीता राम सह हनुमान मंदिर एवं टेढ़ी मोड़ स्थित बजरंगबली मंदिर से झांकी व गाजे-बाजे के साथ भव्य जुलूस निकाली गयी. इसमें शामिल श्रद्धालुओं ने भगवा ध्वज लहराते हुए जय श्रीराम के जयकारे लगाते हुए सड़क पर चल रहे थे. जिससे पूरा क्षेत्र भगवान श्रीराम के रंग में रंग गया. जुलूस को पूरे चितरा में घुमाया गया और आतिशबाजी की गयी. मौके पर बड़ी संख्या श्रद्धालु मौजूद थे. सुरक्षा को लेकर पुलिस जवान जुलूस में शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >