उत्तराखंड के सीएम का देवघर में हुआ स्वागत

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जामताड़ा जिले के कुंडहित जाने के लिए गुरुवार को देवघर एयरपोर्ट पहुंचे.

देवघर. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जामताड़ा जिले के कुंडहित जाने के लिए गुरुवार को देवघर एयरपोर्ट पहुंचे. देवघर एयरपोर्ट पर सीएम श्री धामी का देवघर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सचिन रवानी व देवघर विधायक नारायण दास उपस्थित थे. सीएम श्री धामी ने कहा कि जल्द ही पितृपक्ष के बाद दोबारा देवघर आयेंगे व बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना करेंगे. श्री धामी सड़क मार्ग से कुंडहित में भाजपा की जनसभा में शामिल होने रवाना हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >