करौं. प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सियाकनारी में वर्ग प्रथम एवं द्वितीय के 12 बच्चों को पोशाक वितरित किया गया. मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यपिका पुष्पा देवी ने कहा कि दो सेट कपड़ा, जूता-मौजा आदि दिया गया. पोशाक मिलने से छात्र-छात्राओं में खुशी व्याप्त है. कहा कि सभी छात्र-छात्राएं नियमित समय पर विद्यालय आये. ताकि उन्हें गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन का लाभ मिल सके. मौके पर संकुल साधन सेवी राकेश कुमार राय, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अंजली देवी, बिजली देवी, बॉबी देवी, पारन रजवार, अनोज रजवार आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
