केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा कार्यकर्ताओं को देंगे टिप्स, प्रबुद्धजनों के साथ करेंगे बैठक

केंद्रीय कृषि मंत्री सह झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स देंगे. साथ ही कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने का काम करेंगे.

संवाददाता, देवघर :

केंद्रीय कृषि मंत्री सह झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान दोपहर 2:45 बजे जसीडीह स्थित एक्सक्लूसिव गार्डन में भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे. केंद्रीय मंत्री के आगमन को लेकर देवघर में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि एयरपोर्ट से बाबा बैद्यनाथ मंदिर व भाजपा की बैठक स्थल में केंद्रीय मंत्री का भव्य स्वागत किया जायेगा. बैठक में केंद्रीय मंत्री श्री चौहान का संबोधन होगा, इस दौरान विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स देंगे. साथ ही कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने का काम करेंगे. शाम चार बजे केंद्रीय मंत्री एक्सक्लूसिव गार्डन में देवघर के प्रबुद्धजनों के साथ-साथ पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व डिप्टी मेयर, पूर्व नप अध्यक्ष, पूर्व जिप सदस्य, पूर्व पार्षद के साथ बैठक करेंगे. इस बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर कई बिंदुओं पर चर्चा होगी. बैठक में महामंत्री अधीरचंद्र भैया, संतोष उपाध्याय, कन्हैया झा, राजीव रंजन सिंह, रविन्द्र नाथ तिवारी, चंद्रशेखर खवाड़े, जूनियर बाबूलाल मरांडी, बलराम पोद्दार, विजया सिंह, सुलोचना देवी, अमृत मिश्रा, विनय चंद्रवंशी, निरंजन देव, भूषण सोनी, संजय राय, धनंजय खवाड़े, ईश्वर राय, रिशु कुमार, मनोज भार्गव, रमेश राय आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >