देवघर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा-अर्चना

Baba Baidyanath Dham : केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ‘ललन सिंह’ ने देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर पहुंचे. यहां उन्होंने गर्भगृह में प्रवेश कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. पूरी खबर नीचे पढ़ें.

संजीव कुमार की रिपोर्ट

Baba Baidyanath Dham : केंद्रीय मंत्री ललन सिंह आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच देवघर के विश्वप्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर पहुंचे. यहां उन्होंने गर्भगृह में प्रवेश कर विधि-विधान से बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना की. मंदिर परिसर में पहुंचने के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने श्रद्धा भाव के साथ पूजा की और देश और समाज की खुशहाली की कामना की.  

बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना की 

इस दौरान मंदिर प्रशासन और सुरक्षा बलों ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की थी. उनके पुश्तैनी तीर्थ पुरोहित ने इस पूर्व प्रशासनिक भवन में विधि विधान के साथ संकल्प कराया. इसके बाद उन्हें बाबा की पूजा अर्चना कराई गई. पूजा संपन्न होने के बाद बाबा मंदिर प्रांगण में आरती कर बाबा से मंगल कामना की. मौके पर उनके साथ आए पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहें.

यह भी पढ़ें: रांची के शिक्षाविद अभय कुमार मिश्रा को अग्रिम जमानत, हाईकोर्ट ने तीन सप्ताह में सरेंडर करने का दिया निर्देश

यह भी पढ़ें: धनबाद, खरसावां और नोवामुंडी में 28 जून से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, लाखों बच्चों को पिलाई जाएगी जीवनरक्षक खुराक

यह भी पढ़ें: झारखंड में सरकारी स्कूलों की छात्राओं को नवंबर से मिलेगा मुफ्त सेनेटरी पैड, खुलेंगे 100 नए उत्कृष्ट विद्यालय

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >