नवविवाहिता की डूबने से मौत मामले में यूडी केस दर्ज

मधुपुर के सलैया गांव स्थित बकुलिया झरना में विगत रविवार को नवविवाहिता आशु कुमारी (20) की डूबने से मौत मामले में मृतका के ससुर रीतलाल राय के बयान पर केस दर्ज

मधुपुर. थाना क्षेत्र के सलैया गांव स्थित बकुलिया झरना में विगत रविवार को नवविवाहिता आशु कुमारी (20) की डूबने से मौत मामले में मृतका के ससुर रीतलाल राय के बयान पर पुलिस ने यूडी मामला दर्ज कर लिया है. रीतलाल ने पुलिस को बताया कि उनकी बहू आशु अपनी ननद व अन्य के साथ बकुलिया झरना घूमने गयी थी. वहां नहाने के दौरान बहू आशु की डूबने से मौत हो गयी. मृतका का विवाह ढाई माह पूर्व शंकर राय से हुआ था. बताया कि शंकर बाहर काम करता है. परिजनों ने घटना की सूचना उसे दे दी है. वह मधुपुर आ रहा है. बताते चले कि शहर के बावनबीघा निवासी शंकर राय की पत्नी आशु कुमारी अपनी ननद मानू कुमारी और उसकी सहेली के साथ बकुलिया झरना घूमने गयी थी. इस दौरान आशु कुमारी झरना के पास गहरे पानी में चली गयी और डूबने लगी. ननद मानू कुमारी और उसकी सहेली उसको बचाने के लिए हो हल्ला किया. ग्रामीणों से बचाने की गुहार लगायी. जब ग्रामीण वहां पहुंचे आशु गहरे पानी में डूब गयी, जिससे उसकी मौत हो गयी थी. शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है. मृतका का मायका धनबाद बताया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >