सारवां. देवघर-सारठ एनएच-114ए के सारवां थाना क्षेत्र अंतर्गत अमरातांड के समीप देर शाम सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना में सारठ की ओर से आ रही एक कार ने आगे चल रही मोटरसाइकिल को ठोकर मार दी. हादसे में देवघर निवासी विनोद कुमार वर्णवाल (40) और संगीता देवी (32) गंभीर रूप से घायल हो गए.
घटना के बाद कार चालक कार लेकर फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही समाजसेवी चिरंजीव यादव एवं थाना पुलिस मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों के सहयोग से दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया.
अस्पताल में भर्ती कर घायलों की प्राथमिक चिकित्सा की गई. इसके बाद बेहतर इलाज के लिए दोनों को देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.
