जमीन विवाद में अमीन समेत दो पर जानलेवा हमला, मामला दर्ज

मधुपुर के रामचन्द्रपुर गांव में जमीन की मापी करने गये अमीन समेत दो पर जानलेवा हमला किये जाने का मामला सामने आया है

मधुपुर. थाना क्षेत्र के रामचन्द्रपुर गांव में जमीन की मापी करने गये अमीन समेत दो पर जानलेवा हमला किये जाने का मामला सामने आया है. घटना की सूचना पर पुलिस ने घायल सफरुद्दीन व अमीन को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया. मामला में घायल सफरुद्दीन की पत्नी हाजरा बीबी ने पुलिस को बताया कि उसका पति सफरुद्दीन मियां व देवर जमालुद्दीन मियां के साथ जमीन की मापी कराने के लिए अमीन को लेकर गए थे. इस क्रम में अचानक आम्हाटिल्हा गांव के तूफानी मियां, कलिम मियां, जिराउद्दीन मियां, कूटू मियां जमीन पर आ गये और जमीन नापी करवाने से रोकने लगे. अचानक उसके देवर व पति के साथ गाली-ग्लौज व धक्का-मुक्की करने लगे. आरोपितों ने अचानक उसके पति के सिर पर रॉड से मार दिया. मारपीट में उनके पति का सिर फट गया. वे बीच-बचाव करने का प्रयास की तो उनके साथ भी दुर्व्यवहार करने लगे. बचाव किया तो उनलोगों ने गले से चांदी का चेन और कान से सोने की बाली छीन कर मारपीट की. पुलिस मामले में नामजद आरोपियों की तलाश कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >