देवघर की दो बेटियों ने बढ़ाया जिले का मान, एसजीएफआई राष्ट्रीय वुशु कैंप में चयन

देवघर की दो वुशु खिलाड़ियों, रिषु कुमारी और आकांक्षा शर्मा, का एसजीएफआई राष्ट्रीय कैंप के लिए चयन हुआ है. अंडर-17 वर्ग में इस उपलब्धि से देवघर खेल जगत में खुशी की लहर है.

देवघर की दो वुशु खिलाड़ियों का एसजीएफआई राष्ट्रीय कैंप के लिए चयन

देवघर. देवघर की वुशु खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है. अंडर-17 बालिका वर्ग में 48 किलोग्राम भार वर्ग की रिषु कुमारी और 65 किलोग्राम भार वर्ग की आकांक्षा शर्मा का चयन एसजीएफआई राष्ट्रीय वुशु कैंप के लिए हुआ है. जिले से पहली बार दो बालिका वुशु खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन होने से खेल जगत में खुशी का माहौल है.

कोच और टीम मैनेजर ने बढ़ाया हौसला

टीम की सफलता में कोच हरिदास राय व प्रतिभा सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही. टीम मैनेजर राकेश रंजन, रणधीर शर्मा और सारिका प्रकाश ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया.

खिलाड़ियों को दी बधाई

जिला शिक्षा पदाधिकारी विनोद कुमार तथा फील्ड मैनेजर रामसागर ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की. देवघर जिला वुशु एसोसिएशन के अध्यक्ष आजाद पाठक व सचिव संजय झा ने भी रिषु और आकांक्षा के चयन पर प्रसन्नता जतायी है. उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि जिले के अन्य खिलाड़ियों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी. दोनों खिलाड़ियों का चयन देवघर के खेल इतिहास में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ajay yadav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >