मधुपुर. प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण सह जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन अंसारी के पथलचपटी स्थित आवास में सोमवार को देवघर जिला नागरिक मंच व भ्रष्टाचार विरोधी मंच द्वारा करौं के सदस्यों ने मंत्री को 11 सूत्री ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में बताया गया है कि करौं में एक डिग्री कॉलेज का स्थापना, रानी मंदाकिनी प्लस टू विद्यालय में हॉस्टल की व्यवस्था करना, केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय या एकलव्य आवासीय विद्यालय की स्थापना करना है. प्रखंड में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अत्याधुनिक लैब तथा डायग्नोस्टिक सेंटर, हॉस्पिटल में एक्स रे तथा अल्ट्रासाउंड मशीन की व्यवस्था सुचारू रूप से करना. स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, आर्ट गैलरी का निर्माण करना ताकि यहां के बच्चे खेलकूद और कला में आगे बढ़ सके, खाद, सीमेंट, स्टील या पावर प्लांट का निर्माण करना, जिससे बेरोजगारी दूर किया जा सके. विद्यासागर से आसनसोल तथा आसनसोल से विद्यासागर के लिए 2 अतिरिक्त पैसेंजर ट्रेन की सुविधा देना. साथ ही एसबीआई के अतिरिक्त किसी भी सार्वजनिक क्षेत्र बैंक ब्रांच एवं दो एटीएम मशीन की सुविधा, डुमरतर से विद्यासागर तथा रंगासिरसा से विद्यासागर से सरकारी बस सुविधा हो बहाल हो. सरकारी स्कूलों में सभी विषयों का विषयवार शिक्षक शिक्षा के अधिकार के तहत यथा शीघ्र होनी चाहिए. वहीं, मंत्री श्री हसन ने सभी मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द इन मुद्दों को पूरा करने का आश्वासन दिया. मौके पर राजीव सोरेन, भीम राणा, संतोष सिंह, बलराम रवानी, राजू रवानी, रंजित यादव, बुलबुल रवानी, विनय राय, विष्णु रवानी, नंदलाल मुर्मू, माधव मरांडी, राहुल राणा, संजय रवानी, रोहित यादव, विक्रम गोस्वामी, विपुण हंसदा आदि मौजूद थे. ———— जिला नागरिक मंच व भ्रष्टाचार विरोधी मंच करौं के सदस्यों ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
