Deoghar News : सड़क पर फंसे ट्रक से लगा घंटों जाम, फंसी रही एंबुलेंस

सत्संग-भिरखीबाद मुख्य पथ पर नावाडीह रेलवे फाटक के समीप रविवार की रात को घंटों सड़क जाम रहा. इससे वाहनों की लंबी कतार लग गयी. जाम रहने के कारण देवघर से धनबाद जा रही एंबुलेंस घंटों फंसी रही.

प्रतिनिधि, जसीडीह : सत्संग-भिरखीबाद मुख्य पथ पर नावाडीह रेलवे फाटक के समीप रविवार की रात को घंटों सड़क जाम रहा. इससे वाहनों की लंबी कतार लग गयी. जाम रहने के कारण देवघर से धनबाद जा रही एंबुलेंस घंटों फंसी रही. एंबुलेंस में एक मरीज सवार था. दूसरी ओर राहगीरों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. जानकारी के अनुसार, रविवार की रात को नावाडीह गांव में दो ट्रक आमने-सामने आ गये और दोनों ट्रक घंटों फंस गये. इससे ट्रक के चालक व उप-चालक द्वारा हटाने की काफी कोशिश की गयी, लेकिन नहीं हटी. इससे ट्रक सड़क पर ही फंसा रहा. इस कारण करीब दो घंटे तक आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया और जाम की स्थिति बन गयी. काफी देर के बाद स्थानीय लोगों व वाहनों चालकों ने खुद से जाम हटाया. जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. इसके बाद जसीडीह थाने के पुलिस पदाधिकारी व पुलिसकर्मी जाम स्थल पर पहुंचे और पूरी तरह से जाम को हटाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >