रोहिणी स्थित शहीद स्थल पर सलामत अली, अमानत अली व शेख हारून को दी श्रद्धांजलि

रोहिणी स्थित शहीद स्थल में मंगलवार को जिला प्रशासन व शहीद स्मारक विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में शहादत दिवस समारोह मनाया गया.

प्रतिनिधि, जसीडीह. रोहिणी स्थित शहीद स्थल में मंगलवार को जिला प्रशासन व शहीद स्मारक विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में शहादत दिवस समारोह मनाया गया. समारोह के दौरान आजादी की पहली लड़ाई 1857 के अमर नायकों शहीद सलामत अली, अमानत अली व शेख हारुन को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया, एसपी प्रवीण पुष्कर, मेयर रवि राउत, एसडीओ रवि कुमार, डीडीसी पीयूष सिन्हा सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे. समारोह में अतिथियों ने झंडोत्तोलन किया. इसके बाद शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया. इस दौरान दिवंगत स्वतंत्रता सेनानी भुवनेश्वर पांडे, डॉ छोटेलाल मोदी, जानकी ठाकुर, जयनारायण सिंह, शारदा प्रसाद झा, हाड़ी महरा, चंदर राउत, बैकुंठ नाथ झा, जगन्नाथ झा, घपरु पांडे, ठाकुर साह के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. वहीं शहीद स्मारक विकास समिति के अध्यक्ष सुधीर कुमार देव को भी सम्मानित किया गया. तीनों शहीदों को याद करते हुए नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया. समिति अध्यक्ष सहित सदस्यों ने जिला प्रशासन से शहीद स्थल को विकसित करने की मांग की. उपायुक्त ने तीनों शहीदों को नमन करते हुए कहा कि उनकी शहादत से सीखते हुए देशहित और राज्य सेवा की भावना से कार्य करें. उन्होंने कहा कि रोहिणी पार्क का बहुत ही जल्द जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू किया जायेगा. वही एसपी ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि मैं आज गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. हमारे शहीदों की अमूल्य शहादत ने राष्ट्रभक्ति की एक अनूठी गाथा लिखी. ऐसे वीर देशभक्तों के दिखाए गये मार्ग पर चलना ही हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी. मेयर रवि राउत ने कहा कि जिला प्रशासन जिले के सभी विद्यालयों में शहादत दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करे. ताकि बच्चों को अपने शहीद नायकों के बारे में जानकारी हो सकें. मौके पर नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, दिगंबर जैन धार्मिक न्यास परिषद के अध्यक्ष ताराचंद जैन, समिति के उपाध्यक्ष बीरबल पांडे, जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, सीओ अनिल कुमार,उप नगर आयुक्त सागरी बराल, एसडीपीओ कुलदीप कुमार, सीसीआर डीएसडी लक्ष्मण प्रसाद, डीएसइ मधुकर कुमार, कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेंद्र दास, प्रो रामनंदन सिंह, रामसेवक सिंह गुंजन, सुरेश ठाकुर, सत्यनारायण सिंह, विक्की झा, सुधीर पांडे, सचिन महरा, शंकर राउत, राजा झा, सुभाष झा, सदाशिव राणा आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NIRANJAN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >