सुदिव्य सोनू के निधन से कर्मचारी जगत में शोक, आज 24 जिलों में श्रद्धांजलि सभा

झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन से कर्मचारी जगत में गहरा शोक है. झारोटेफ ने उन्हें पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली में अहम भूमिका निभाने वाला बताया है. सोमवार को राज्य के 24 जिला मुख्यालयों में श्रद्धांजलि सभाएं होंगी.

प्रतिनिधि, सारठ. झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, नगर विकास, आवास, खेलकूद एवं पर्यटन विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर झारखंड ऑफिसर्स, टीचर्स एंड एम्प्लॉइज फेडरेशन (झारोटेफ) ने गहरा शोक व्यक्त किया है. संगठन के प्रांतीय मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार राय ने कहा कि मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल कराने समेत कर्मचारियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों के समाधान में अहम भूमिका निभायी थी.

मंत्री के आवास और श्मशान घाट पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

मंत्री के निधन की सूचना मिलते ही झारोटेफ के प्रांतीय अध्यक्ष विक्रांत सिंह, महासचिव उज्ज्वल तिवारी, कोषाध्यक्ष नितिन कुमार, जिला अध्यक्ष मुन्ना कुशवाहा समेत संगठन से जुड़े शिक्षक और सरकारी कर्मचारी गिरिडीह पहुंचे. संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनके आवास और श्मशान घाट पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए.

आज 24 जिला मुख्यालयों में होगी श्रद्धांजलि सभा

प्रांतीय अध्यक्ष के निर्देश पर सोमवार, 7 सितंबर को झारखंड के सभी 24 जिला मुख्यालयों में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा. इसमें झारोटेफ से जुड़े शिक्षक, कर्मचारी एवं पदाधिकारी शामिल होकर दिवंगत मंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे.

राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया

दिलीप कुमार राय ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू एक समर्पित जनप्रतिनिधि थे और राज्य के विकास के लिए लगातार कार्य करते रहे. उनके असामयिक निधन से झारखंड ने एक महत्वपूर्ण व्यक्तित्व खो दिया है. यह राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है.

उन्होंने गिरिडीह पहुंचकर मंत्री के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा शोकसंतप्त परिजनों से मुलाकात कर इस कठिन समय में अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश सिन्हा

2001 से प्रभात खबर से जुड़ कर जनहित से जुड़ी पत्रकारिता कर रहे हैं. विकास, लोगों की समस्या, शिक्षा, स्वास्थ्य और क्राइम से जुड़ी खबरों पर बेहतर कवरेज करते रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >