Deoghar News : साढ़े चार घंटे रहा ट्रैफिक ब्लॉक, विलंब से चली ट्रेनें

आसनसोल मंडल के झाझा-सीतारामपुर सेक्शन के बीच रविवार को दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक साढ़े चार घंटे का ट्रैफिक व पावर ब्लॉक लिया गया. इस कारण दो ट्रेनें रद्द रहीं, जबकि कई विलंब से चलीं.

प्रतिनिधी, जसीडीह : आसनसोल मंडल के झाझा-सीतारामपुर सेक्शन के बीच रविवार को दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक साढ़े चार घंटे का ट्रैफिक व पावर ब्लॉक लिया गया. इस दौरान जसीडीह-मधुपुर स्टेशन के बीच डाउन लाइन में रेलवे के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा ट्रैक अनुरक्षण कार्य किया गया. इस कारण ब्लॉक की अवधि में डाउन लाइन पर ट्रेनों के परिचालन बंद रहा. इससे रेल यात्रियों को यात्रा करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. ट्रैफिक ब्लॉक के कारण 63546 जसीडीह-अंडाल पैसेंजर, 63509-10 बर्द्धमान-झाझा-बर्द्धमान पैसेंजर ट्रेने रद्द रही. साथ ही कई ट्रेनें विलंब से चली. यात्री अपने-अपने ट्रेनों की प्रतिक्षा प्लेटफाॅर्म व स्टेशन परिसर में बैठ कर करते दिखे. हालांकि ट्रेनों के रद्द व विलंब होने की जानकारी रेलवे द्वारा पूर्व में ही दी गयी थी. ब्लॉक के कारण 63564 जसीडीह-आसनसोल पैसेंजर दो घंटे, 12369 कुंभ एक्सप्रेस एक घंटा, 13105 सियालदह-बलिया एक्सप्रेस एक घंटा, 18183 दानापुर-बक्सर सुपर एक्सप्रेस डेढ़ घंटे विलंब से चली. वहीं रविवार को 12234 विभूति एक्सप्रेस पांच घंटे, 13287 साउथ बिहार एक्सप्रेस दो घंटे व 08440 पटना-पुरी स्पेशल पांच घंटे विलंब से चली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NISHIDH MALVIYA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >